पुलिस मुख्यालय के अन्तर्गत विभिन्न पदों कि भर्ती हेतु प्रारंभिक लिखित के लिए आनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में Regarding applying online for preliminary written for recruitment of various posts under Police Headquarters

पुलिस मुख्यालय के अन्तर्गत विभिन्न पदों कि भर्ती हेतु प्रारंभिक लिखित के लिए आनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में Regarding applying online for preliminary written for recruitment of various posts under Police Headquarters 




छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न 08 पदों (सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह).उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक
लिखित भर्ती परीक्षा 2022 हेतु छ.ग. व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। शारीरिक मापदण्ड परीक्षण में पात्र अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर निम्नानुसार कर सकते हैं -


1परीक्षा की तिथि (संभावित)06 नवंबर 2022 (रविवार)
2परीक्षा का समय :अपरान्ह 2:00 से 4:15 बजे तक
3ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि26.09.2022 (सोमवार)
4ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि16.10.2022 (रविवार), रात्रि 11:59 बजे तक
5वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि28.10.2022
6परीक्षा केन्द्र 05 संभागीय मुख्यालयों मेंअम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर,रायपुर


Note:- माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए राज्य के मूल निवासियों को कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है।

उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि भर्ती नियम, विभाग द्वारा जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम आदि का अवलोकन व्यापम की उक्त वेबसाइट पर किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उसका स्वयं का होगा |

कृपया उक्त विज्ञप्ति परीक्षार्थियों के हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में एवं प्रदेश से मुद्रित होने वाले सभी संस्करणों में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Caution - We Can't Share Any Malware Or Hacking Apk. We Are Share You A Fully Safe Apk Or Game !!!
Join the conversation
Post a Comment
Find mod apks
Link copied to clipboard