संभाग मुख्यालयों में 26 से 29 मई तक होगी छ.ग. पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा Chhattisgarh will be held from May 26 to 29 in the divisional headquarters. Police Subedar, Sub Inspector, Platoon Commander Exam

संभाग मुख्यालयों में  26 से 29 मई तक होगी छ.ग. पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा
छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर के द्वारा आयोजित की जाएगी। हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता परीक्षा 26 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक और 26 मई 2023 को ही सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार एप्टीट्यूड परीक्षा 27 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक तथा विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) परीक्षा 27 मई 2023 को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कम्प्यूटर विज्ञान परीक्षा 29 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर है। व्यापमं की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in है।
Caution - We Can't Share Any Malware Or Hacking Apk. We Are Share You A Fully Safe Apk Or Game !!!
Join the conversation
Post a Comment
Find mod apks
Link copied to clipboard